फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आयुष समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 11 एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई। डीएम ने निर्देशित किया कि पब्लिक हेल्थ आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत राजेपुर व शमशाबाद ब्लॉक के उपजिलाधिकारी द्वारा चिन्हित स्थानों पर कैम्प लगाये जाये। अंशकालिक योग प्रशिक्षकों का रोस्टर बनाकर, स्कूलों व कॉलेज में कैम्प आयोजित किये जायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, व संबंधित उपस्थित रहे।
डीएम ने ली जिला आयुष समिति की बैठक, दिये दिशा निर्देश
