गांधी जयंती भव्यता से मनाने के संबंध में डीएम ने ली तैयारी बैठक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 02 अक्टूबर गाँधी जयंती को भव्यतापूर्ण तरीके से मनाने के लिये तैयारी बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई कराई जाये। इसके लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि सर्वप्रथम सुबह 07 बजे स्व0 ब्रम्हदत्त स्टेडियम से क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जायेगा। 07:30 बजे पांचाल घाट पर कुष्ठ रोगियों को व गरीब बच्चों को फल वितरण किया जाएगा तथा जिलाधिकारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया जाएगा। सुबह 09 बजे सभी राजकीय कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण होगा। 09 से 10 बजे तक स्कूलों व कालेजों में गाँधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर वाद विवाद प्रतियोगिता व विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। 10 बजे बी0एस0ए0 द्वारा चयनित विद्यालय में जिलाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। 10:30 बजे गाँधी आश्रम में जिलाधिकारी द्वारा चरखा कताई की जाएगी। 12 बजे दोपहर में जिला कारागार में बंदियों को फल वितरण किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक व संबंंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *