डीएम ने ढाई घाट पर लग रहे माघ मेले की तैयारियों का लिया जायजा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी शाहजहाँपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने ढाई घाट पहुँचकर ढाई घाट पर आयोजित होने वाले माघ मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शाहजहाँपुर ने बताया कि मेला क्षेत्र में आने-जाने के मार्ग तैयार कर लिए गए हैं। पेयजल व्यवस्था हेतु लगभग 300 हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। विद्युत व्यवस्था के लिए 02 जनरेटर लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए टेंट लगाए गए हैं। रैन बसेरों का निर्माण किया जा रहा है तथा महिला स्नानार्थियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। डीएम ने मेला क्षेत्र में मेडिकल कैम्प स्थापित करने, गोताखोरों की तैनाती, खोयापाया केन्द्र बनाने, पी0ए0सिस्टम लगाने, नाव एवं नाविकों की व्यवस्था, आपदा मित्रों की तैनाती, पर्याप्त पार्किंग, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा घाटों पर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी कायमगंज, क्षेत्राधिकारी कायमगंज, तहसीलदार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *