सीएम डैशबोर्ड की बैठक में डी0पी0आर0ओ0 को डीएम ने दी चेतावनी

फरवरी की रैंकिंग में सुधार न हुआ तो शासन को कार्यवाही के लिए लिखा जाएगा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में माह जनवरी की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत आने वाली 29 विभागों की 71 योजनाओं में खराब प्रदर्शन वाले विभागों को सुधार करने के निर्देश दिए। रैंकिंग में सुधार न होने पर संबंधित अधिकारी का वेतन रोका जाएगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी ने बताया गया कि 15वें वित्त आयोग ग्राम पंचायत, 5वें राज्य वित्त आयोग, सहकारिता, एम्बुलेंस 108, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, जल जीवन मिशन ग्रामीण की रैंकिंग सबसे खराब पाई गई है। इन विभागों से जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। डी0पी0आर0ओ0 को चेतावनी दी गई कि यदि फरवरी की रैंकिंग में सुधार न हुआ तो शासन को उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए लिखा जाएगा। सभी को प्रगति खराब होने का कारण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मनरेगा की रैंक घट गई है। मीटिंग में बताया गया कि जिले की 65 रैंकिंग है। जिले की विद्युत आपूर्ति ठीक है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडी, उपनिदेशक कृषि एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *