लक्ष्य के सापेक्ष सभी विभाग प्रगति सुधारे और जनपद को शीर्ष पर लाये
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना व जनपद के समस्त विभागों की बैंक से संबंधित योजनाओं की प्रगति की सम्बन्ध में व समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं जिला समन्वयकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
डीएम ने निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष सभी विभाग प्रगति सुधारे तथा जनपद को शीर्ष पर लाये, लापरवाही बरतने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी, सभी बैंक विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों के ऋण प्राथमिकता पर स्वीकृत करे, अनावश्यक रूप से ऋण आवेदन अस्वीकृत न करे। समीक्षा में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की बैंक ऑफ इंडिया में 85 आवेदन व स्टेट बैंक में 47 आवेदन लंबित पाये गये। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में ग्रामीण बैंक में 15 व बैंक ऑफ इंडिया में 11 आवेदन लंबित पाये गये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, डीडीओ, एलडीएम, जीएमडीआईसी व जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
लापरवाही बरतने वालों पर होगी दंडात्मक कार्यवाही: डीएम
