सौ वर्ष पुराने शिव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, डीएम ने रिपोर्ट की तलब

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत में 100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए शासन से मांगी गई रिपोर्ट पर विकास खंड अधिकारी तथा सचिव ने मंदिर पहुंचकर जांच की।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाटासा में बने 100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक शिव मंदिर का शासन के आदेश के अनुसार जीर्णोद्धार करने के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। जिस पर जिला अधिकारी ने शासनादेश के अनुसार विकास खंड अधिकारी से मंदिर की रिपोर्ट तलब की थी। जिसमें आज विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान के के साथ ग्राम पंचायत सचिव अरविंद कुमार गांव भटासा स्थित शिव मंदिर पर पहुंचे तथा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मंदिर का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा बताया गया है कि उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी। मंदिर के जीर्णोंद्धार के लिए लगभग 50 लख रुपए की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, ग्राम पंचायत सचिव अरविंद कुमार, ग्राम प्रधान गोविंद सिंह गंगवार तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *