जाम में गाड़ी फंसने पर डीएम का चढ़ा पारा

फोन बजते ही पहुंचे थानाध्यक्ष, किया वाहनों का चालान
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज।
गौशाला का निरीक्षण करने जाते समय जिलाधिकारी की गाड़ी जाम में फंस गई। यह देख पुलिस के हाथपैर फूल गये। थानाध्यक्ष के आदेश पर जाम का कारण बनने वाले टै्रक्टर व अन्य वाहनों का चालान किया गया।
थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज स्थित बीच बाजार में शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय कुमार गौशालाओं का निरीक्षण करने जा रहे थे। उनका वाहन जाम में फंस गया। काफी देर तक जाम में फंसे रहने पर डीएम का पारा चढ़ गया। फोन की घंटी बजते ही थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा का गुस्सा जाम का कारण बने वाहन चालकों पर निकाला। जिन वाहनों की बजह से जाम लग गया था उन सभी की तलाशी लेकर चालान कर किया गया। पुलिस के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी को भी यातायात अवरुद्ध नहीं करने दिया जायेगा और अगर ऐसा करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *