फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निर्देशित किया कि सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों व मोबाइल क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री करने के लिए प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने जारी आदेश में कहा कि मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद करायी जा रही है। भारतीय खाद निगम के निर्धारित डिपों पर सम्प्रदान कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों जहां पर गेहूं के दाम अपेक्षा कम है। वहां मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से कराया जाये और उचित प्रचार-प्रसार कराया जाये। खरीद का वायोमैट्रिक सत्यापन कराया जाये। क्रय केंद्र प्रभारी मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से खरीद की तिथि से ग्राम प्रधान एवं संबंधित कोटेदार को सूचित करें और गेहूं खरीद के लिए आयी टीम के बारे में किसानों को सूचित करें।
डीएम की मोबाइल क्रय केंद्रों पर खरीद की अपील
