घबराये नहीं 343 बूथ के मतदाता निडर होकर करें मतदान: डा0 नवल किशोर शाक्य

जो लोग निराश होकर बाहर चले गये वह २५ मई से पहले घर लौट आये
लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर मुझे दे आशीर्वाद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद लोकसभा की अलीगंज विधानसभा की बूथ संख्या 343 पर पुर्नमतदान कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर फर्रुखाबाद जिला निर्वाचन अधिकारी जिला मजिस्टे्रट वीके सिंह ने 25 मई दिन शनिवार की तिथि घोषित कर दी है। समाजवादी इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने अलीगंज विधानसभा की बूथ संख्या 343 खिरिया पमारान के उन सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील की है कि 13 मई को कुछ लोगों द्वारा दबंगई के चलते आप लोग मतदान करने से वंचित रह गये थे निराश न हो। निर्वाचन आयोग ने पुर्नमतदान कराये जाने के लिए तिथि घोषित कर दी है। इसलिए आप सभी लोग मतदान के महापर्व में शमिल होकर मतदान करें। उन्होंने बूथ से संबंधित सभी मतदाताओं से यह भी अपील की है कि जो लोग निराश होकर 13 मई के बाद घर से बाहर चले गये है वह सभी लोग 25 मई दिन शनिवार से पहले अपने-अपने घर वापस आकर मतदान के महापर्व में शामिल होकर हमें आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने उन लोगों को भी सचेत किया है कि जिन लोगों ने दबंगई के बल पर मतदान में बाधा उत्पन्न की है और करना चाहते है वह शांति पूर्ण ढंग से ईमानदारी से मतदान होने दे। क्योंकि कानून को चैलेंज करने वाला चाहे कितना प्रभावशाली क्यूं न हो, कानून के हाथ गलेवान तक पहुंच ही जाते है। बताते चले कि १३ मई को मतदान के दिन भाजपा प्रत्याशी के सजातीय लोगों ने दबंगई के बल पर इस बूथ पर शाक्य समाज के लोगों को मतदान नहीं करने दिया था। विरोध करने पर मारपीट व फायरिंग भी की थी। इतना ही नहीं एक युवक ने बूथ के अंदर घुसकर बार-बार वोट डालने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जबकि इस बूथ के अलावा 349, 359 इन बूथों पर भी दबंगई के बल पर समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के समर्थकों को वोट नहीं डालने दिया गया था। कई लोगों पर जानलेवा हमला किया गया, जो गंभीर रुप से घायल है, जिनका लखनऊ में उपचार चल रहा है। इन सब की घटना समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने प्रवेक्षक से लेकर एटा जिला प्रशासन आदि से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लेकिन युवक द्वारा बार-बार वोट डालने का वीडियो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उसे ट्वीट कर निर्वाचन आयोग से कहा कि यदि आपकी नजर में यह गलत है तो कार्यवाही हो। नहीं तो भाजपा की बूथ कमेटी लूट कमेटी साबित होगी। जिसे कांगे्रस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर पोस्ट को आगे बढ़ाया। जिसका संज्ञान लेते भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग को सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिनके आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच करायी और युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं पोलिंग बूथ पर ड्यूटी कर रही पूरी टीम को निलंबित कर दिया गया। युवक की गिरफ्तारी के बाद उसे थाने से जमानत दे दी गई। निर्वाचन आयोग के पुन: मतदान कराने की संस्तुति कर तिथि कर दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने फरमान जारी कर दिया कि 25 मई दिन शनिवार को शांति पूर्ण ढंग से इन बूथ पर पुन: मतदान कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *