संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चिकित्सक ने बच्चों को किया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आजाद भवन नुनहाई के तत्वाधान में कन्या उच्च प्राथमिक संविलियन विद्यालय नाला सिम्त शुमाल में उपस्थित 94 छात्र-छात्राओं का सघन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न रोगग्रस्त पाए गए सभी 23 बच्चों को मौके पर ही होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की। साथ ही चिक्तसाधिकारी डॉ0 सुरेंद्र सिंह ने अप्रैल माह में संचालित संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी छात्रों को विभिन्न संचारी रोगों के लक्षण, उपचार एवं बचाव के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि कभी भी बाजार का खुला दूषित भोज्य और पेय पदार्थो का इस्तेमाल ना करें और घर का बना हुआ ही साफ सुथरा और पौष्टिक भोजन का सेवन करें। अपने घरों की छतों पर अनावश्यक बर्तन, डिब्बे व अन्य बेकार की ऐसी वस्तुएं जमा ना करें और नालियों की नियमित तौर पर साफ सफाई करें, ताकि इन जगहों पर मच्छर ना पनप पाए और इस प्रकार हम सब मच्छरों से होने वाली विभिन्न घातक बीमारियों से बच सकें। चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेंद्र सिंह ने सभी छात्रों को दिन में दो बार सही विधि से ब्रश करने की उचित विधि समझाकर विद्यालय की रसोई में मिड-डे-मील भोजन बनाने वाली महिला कर्मियो और सभी छात्रों को अपने नाखून छोटे रखने की सलाह दी। इस मौके पर चित्साधिकारी डॉक्टर सिंह के साथ फार्मासिस्ट तरुण कुमार वर्मा, राजेश कुमार व विद्यालय के संबंधित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *