गर्भवती महिला का चेकअप कराने पहुंची आशा बहू को डाक्टर ने लगायी फटकार

बोलीं ड्रेस बदलकर प्राइवेट अस्पताल में प्रसव कराने वाली आशाओं पर होगी कार्यवाही
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव मीरगंज निवासी मोनिका पत्नी पिन्टू पाँच मा की गर्भवती होने पर आशा बहू शिल्पी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जांच कराने के लिए लेकर आई। जहाँ चिकित्सक मधु अग्रवाल ने शिल्पी से कहा तुम्हारी ड्रेस कहा है। ड्रेस क्यों नहीं पहनकर आई हो। इसी बात पर शिल्पी बोली आशा बहू सीमा है, लेकिन वो नहीं आई। उनकी जगह पर हम आ गये। यह बात सुनते ही डॉ0 मधु अग्रवाल ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा महिला से कहा है चेकअप करवाने पर पैसे थोड़े मिलेंगे। चिकित्सक मधु अग्रवाल ने महिला पर बरसते हुए कहा कि आप लोग प्रसव प्राइवेट अस्पतालों में ले जाकर करवाती हो और प्राइवेट अस्पतालों से मोटा कमीशन लेती हो। हमको इस संबंध में कई शिकायतें मिल चुकी हैं। इस संबंध में बीते दिन अखबार में समाचार भी प्रकाशित हुआ था। अब आप लोगों को चिंहित कर कार्यवाही की जायेगी। किसी को बख्शा नहीं जायेगी। सभी को शासन की मंशा के अनुरुप कार्य करना होगा। बताते चलें कि शासन सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने के लिए जोर दे रहा है। इसके लिए आशा बहू के साथ-साथ प्रसूता को भी पैसे दिये जाते हैं। जिससे वह प्राइवेट अस्पतालों में न जाकर सरकारी अस्पतालों में आयें, लेकिन इसके बावजूद आशा बहुएं समय पूरा होने पर ड्रेस बदलकर प्रसूताओं को बहला फुसलाकर प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर प्रसव करा देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *