गरीबों की मसीहा बनी डॉक्टर रूचि वर्मा, बांटे साल और जूते

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। समाजसेवी डॉ0 रुचि वर्मा ने क्षेत्र के गांव कल्लू नगला, जंजाली नगला में घूमकर महिलाओं को शाल व जूती वितरित कीं। इस दौरान बुजुर्ग महिलाओं ने उन्हें सुखी रहने का आशीर्वाद दिया।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कटरी के कल्लू नगला, जंजाली नगला सहित कई गांव में घूम-घूमकर गरीब महिलाओं और बच्चों को शाल उड़ाकर तथा जूते देकर बड़े और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। बताते चलें आपको की डॉ0 रूचि वर्मा ने कोरोना काल में भी लोगों की खासी मदद की। कोरोना काल में डॉक्टर रुचि वर्मा ने कई गांव में घूम-घूमकर दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी राहत सामग्री आदि वितरित की। उनके अनेक कार्यों की लोग सराहना करते हुए नजर आए। डॉक्टर रुचि वर्मा ने बताया कि वह गरीबों तथा असहयों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। यही नहीं उनके अस्पताल पर कोई भी गरीब व्यक्ति यदि पहुंचता है तो नि:शुल्क उसका इलाज किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *