डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक व फार्मासिस्ट, दिये कार्यवाही के निर्देश

आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दृष्टिगत जहानगंज व ताजपुर पीएचसी की देखी व्यवस्था मुख्य चिकित्साधिकारी को ताजपुर में सभी उपकरण व प्रसव इकाई प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने समस्त पी0एच0सी0 पर आयोजिन होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के दृष्टिगत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जहानंगज एवं ताजपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जहानगंज में डा0 विकास पटेल, डा0 मानसिंह तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताजपुर में डा0 आसिफ अली एवं फार्मासिस्ट विकास गुप्ता अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अनुपस्थित डाक्टर एवं कार्मिक के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। निरीक्षण में पी0एच0सी0 जहानगंज में बताया गया कि पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध है एवं एक दिन में 03-4 प्रसव कराये जाते है। इस माह 43 प्रसव कराये गये है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताजपुर में बताया गया कि रविवार को 24 मरीज देखे गये है। पुरानी ए0एन0एम0 का स्थानान्तरण हो जाने के बाद से प्रसव नहीं कराये गये है। न्यू ए0एन0एम0 की तैनाती हो गयी है। ए0एन0एम0 द्वारा बताया गया कि प्रसव इकाई में प्रसव कराने संबंधित कुछ आवश्यक उपकरण नहीं है। इस कारण प्रसव कराना सम्भव नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताजपुर की प्रसव इकाई में तत्काल सभी उपकरण उपलब्ध कराकर प्रसव इकाई प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *