मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने लगाया ओरल हाईजीन कैंप

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने नगर के राजपूताना पब्लिक स्कूल में ओरल हाईजीन एंड हेल्थ चेकअप कैम्प लगाया। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के प्रोफेसर डॉ0 देवाशीष बिस्वाल, डॉ0 नीरज यादव, डॉ0 रोहित राठौर एवं डॉ0 पारुल यादव ने राजपूताना पब्लिक स्कूल के बच्चों का ओरल हाईजीन परीक्षण किया एवं बच्चों को इससे होने वाले रोगों के बारे में तथा उन रोगों से बचाव कैसे किया जाये, इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया कि शिविर में 40 बच्चों का परीक्षण किया गया। इस दौरान राजपूतना पब्लिक स्कूल के बच्चे व शिक्षकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *