फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोबाइल वैन टीम ने सत्यगिरि महाराज अखाड़े में पहुंचकर उनके स्वास्थ्य चेकअप किया और उन्हें आवश्यक सलाह दी।
जानकारी के अनुसार बुधवार को मोबाइल वैन टीम के चिकित्सक डॉ0 शालिनी, फार्मासिस्ट पंकज कुमार, सपोर्टिंग स्टाफ रामकिशोर ने मेला रामनगरिया के पंचदसनाम जूना अखाड़े में पहुंचकर महंत सत्यगिरि महाराज का स्वास्थ्य चेकअप किया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने महंत को आराम करने की सलाह दी। बताते चलें कि बीते दिन उन पर हमला हो गया था। जिसके चलते उनको शरीर में कई जगह पर चोटें आयी थीं। जो अब हरी हैं। इसलिए चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें कुछ दिन दवा लेने व आराम करने की सलाह दी।
मोबाइल वैन टीम के चिकित्सकों ने महंत सत्यगिरि महाराज का किया चेकअप
