मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल बेवर रोड बघार में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम है कि मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार यह प्रत्येक वर्ष 7 अपै्रल को मनाया जाता है। आज ही के दिन 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाना और समाज को जानलेवा बीमारी के प्रति जागरुक करना है। कार्यक्रम में प्राचार्या डा0 अंजना दीक्षित ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान डा0 नीतू, डा0 शीलू गुप्ता, डा0 रीता सिंह, डा0 देवाशीष विश्वास, डा0 विजय मोहन गुप्ता, डा0 निरंजन एस, डा0 सुनील कुमार गुप्ता, डा0 शिवओम दीक्षित, डा0 संकल्प सिंह, डा0 पंकज कुमार शुक्ला, डा0 श्वेता यादव, डा0 अनूप कुमार पाण्डेय, डा0 आनंद बाजपेयी, डा0 ज्योति, डा0 रेशमा, डा0 कीर्ति, डा0 मुकेश कुमार विश्वकर्मा, डा0 पुष्पेन्द्र, डा0 सिमरन, डा0 भाग्यश्री, डा0 अविलाशा सिंह शर्मा ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। छात्र-छात्राओं ने भी विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपने विचारों को प्रस्तुत कर हाल को गुंजायमान किया।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सकों ने संगोष्ठी में रखे विचार
