चिकित्सकों ने आईएमए के आवाह्न पर किया विरोध प्रदर्शन

मृतका महिला डाक्टर को न्याय दिलाने के लिए आरोपियों को कड़ी सजा देने की उठायी मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपा। आईएमए के आवाह्न पर चिकित्सकों ने हड़ताल जारी रखी और कलकत्ता में महिला डाक्टर की निर्मम हत्या और बलात्कार के विरोध में दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की। प्रधानमंत्री सम्बोधित ज्ञापन में दर्शाया कि आरजी कार मेडिकल कालेज कोलकता में पल्मोनरी मेडिसन की रेजीडेंट महिला डाक्टर की नृशंस हत्या के विरोध में चिकित्सकों में आक्रोश है। सभी शिक्षकों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल जारी रखते हुए आंदोलन किया और आरोपी के खिलाफ ठोस व कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर अधिकतम समय में सजा दी जाये। डाक्टरों एवं स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को सभी प्रकार के अत्याचारों से बचाने के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाये। स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों की विशेष संरक्षित क्षेत्र घोषित करें। भारत में कहीं भी काम करने वाले मेडिकल छात्रों और सभी आधुनिक चिकित्सा डाक्टरों की सुरक्षा से संबंधित नियमों को लागू करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद बनाया जाये आदि मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौैंपा। इस मौके पर अध्यक्ष डा0 विपुल अग्रवाल, सचिव डा0 प्रशांत श्रीवास्तव, डा0 विशाल अग्रवाल, डा0 उदयराज, डा0 भल्ला, डा0 नरेश शर्मा, डा0 अनवार हुसैन, डा0 ऋषिनाथ गुप्ता सहित चिकित्सक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *