दबंग परिजनों ने मां-बेटी को पीटा

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर बरझाला निवासी सुशीला पत्नी रामदास ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसका घर गली में पीछे है और उसके जेठ रामवरन पुत्र रामेश्वर दयाल का घर आगे है। वह उक्त गली में अपने घर के बाहर जानवर बाँध देते हैं। जिससे सुशीला व उसके परिजनों को निकलने में परेशानी होती है। रविवार को सुशीला की पुत्री नीतू कूड़ा डालने जा रही थी, तभी उक्त लोगों की भैंस ने उसकी पुत्री नीतू के लात मार दी, तो सुशीला उक्त लोगों से शिकायत करने गई, तो विपन पुत्र रामवरन, गुड्डी पत्नी रामवरन व लक्ष्मी पुत्री राम वरन ने एक जुट होकर सुशीला व उसकी पुत्री नीतू के साथ गाली-गलौज करने लगे। सुशीला ने गाली-गलौज करने से मना किया, तो उक्त सभी लोग सुशीला व उसकी पुत्री नीतू के साथ लात-घूसों से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान रामवरन ने ईट का टुकड़ा सुशीला के ऊपर फेंककर मारा, तो उसकी पुत्री नीतू के पैर की अंगुलियों में जाकर लगा। मारपीट के दौरान सुशीला व उसकी पुत्री नीतू के शरीर में काफी चोटें आईं। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मेडीकल परीक्षण करवाने कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *