फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ विवाहिता ने दहेज उत्पीडऩ व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया।
पीडि़ता शोभा दुबे पत्नी शुभम दुबे निवासी दिल्ली ख्याली कूंचा शहर कोतवाली ने दी गई तहरीर में दर्शाया कि उसकी शादी नवम्बर 2021 में शुभम दुबे पुत्र उमेश दुबे के साथ हुई थी। जिसमें क्षमता के अनुसार लाखों का दहेज दिया गया था। दिये गये दान दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए। अतिरिक्त दहेज में प्लाट खरीदकर देने की बात कहने लगे। मांग पूरी न होने पर पति शुभम दुबे, सास मिथलेश दुबे, ननद प्रिया दुबे, नंदोई विश्वजीत उत्पीडऩ करने लगे, मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी व घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर के आधार पर ससुरालीजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
ससुरालियों पर दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज.
