दहेज के लिए कर दी हत्या, मुकदमा दर्ज

 डीएसपी करेंगे मामले की जांच जारी
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजलामऊ निवासी राम सिंह शाक्य के पुत्र अनिल कुमार शाक्य ने अपने दामाद, समधी, समधन व दामाद के भाई के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुत्री की हत्या कर देने का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
पीडि़त ने बताया कि 22 वर्षीय पुत्री शालिनी की शादी मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा कछपुरा निवासी सुरेशचंद्र के पुत्र अनिल कुमार से हिन्दू रीति रिवाज से 15 अप्रैल 2025 को की थी। कुछ दिन तक पुत्री को ठीकठाक रखा उसके बाद एक सोने की अंगूठी तथा एक लाख रुपए की मांग करने लगे। जिसके चलते आए दिन पीडि़त की पुत्री के साथ मारपीट, मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। जिसके चलते पीडि़त की पुत्री शालिनी की 2 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 6 फांसी लगाकर हत्या कर दी। जिसकी सूचना संजू द्वारा फोन पर दी गई थी। तहरीर के अनुसार पीड़ि़त ने बताया जब वह घटना स्थल पर पहुंचा तो उसकी पुत्री फंदे पर लटकी हुई थी। जिसके पैर पर लगे हुए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला प्रार्थना पत्र के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच डीएसपी अजय वर्मा करेंगे। निष्पक्ष जांच के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *