डीपीओ ने की एफ एलएस डाटा फीडिंग की समीक्षा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय परिसर में बने सीडीपीओ कार्यालय पर एफ एलएस डाटा फीडिंग की समीक्षा के लिए बैठक बुलायी गयी।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर गुरुवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने एफ एलएस डाटा फीडिंग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक बुलायी। जिसमें सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सुझाव दिये और कहा कि एक हफ्ते में सभी लोग अपनी डाटा फीडिंग का कार्य पूर्ण कर लें। यदि कोई भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री मामले में लापरवाही बरतती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा अन्य विभागीय कार्योंं के बारे में भी चर्चा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अपने कार्यों में तेजी लाने की बात कही। इस मौके पर डीपीओ सुनील श्रीवास्तव, सीडीपीओ इंचार्ज सुनीता उपाध्याय, सुपरवाइजर इंचार्ज रिजवाना तथा समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *