डा0 अनुराग मिश्रा बने अंग्रेजी के प्रवक्ता

2 साल से अंग्रेजी प्रवक्ता का रिक्त था पद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कन्हैया लाल रामशरन रस्तोगी इंटर कालेज के सहायक अध्यापक डा0 अनुराग मिश्रा के प्रवक्ता बनने पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। अनुराग मिश्रा ने प्रवक्ता बनने पर ११ अगस्त को कार्यभार ग्रहण किया। उनकी प्रोन्नति का पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त होते ही उन्होंने चार्ज ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति मृतक आश्रित कोटे के अन्तर्गत अध्यापक पद पर रस्तोगी इंटर कालेज में 1 मई 2003 को हुई थी। एमए, बीएड के साथ पीएचडी भी अनुराग मिश्रा ने की है। रस्तोगी इंटर कालेज में अंग्रेजी प्रवक्ता का पद रिक्त होने के चलते अनुराग मिश्रा सहायक अध्यापक को अंगे्रजी का प्रवक्ता बनाया गया है। 31  मार्च 2023 से यह पद रिक्त चल रहा था। अब वह अंगे्रजी विषय में कक्षा 11 में 268  व कक्षा 12 में 363 छात्रों का अध्यापन करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रबंधक व प्रधानाचार्य को प्रेषित कर दिया गया है। विद्यालय में शिक्षकों ने प्रवक्ता बनने पर अनुरा मिश्रा को मिठाई खिलाई। इस मौके पर विजेन्द्र मथुरिया, महाराज सिंह, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, राकेश प्रसाद, राजेन्द्र सिंह, हिमांशु शुक्ला, संजीव चौहान, गजेन्द्र सिंह आदि शिक्षकों ने बधाई दी। अनुराग मिश्रा ने प्रधानाचार्य के समक्ष प्रवक्ता पद का चार्ज ग्रहण कर आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *