हरदोई, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र पंचायत की बैठक में मुख्य अतिथि डा अशोक बाजपेई ने कहा लोकतंत्र में अच्छा नेतृत्व सौभाग्य से मिलता है,2014 से मोदी सरकार का नेतृत्व हम सब देशवासियों को मिला है, हम सब सौभाग्य शाली है, मोदी सरकार के नेतृत्व में बेहतर अर्थव्यवस्था को गति मिली है, विश्व में भारत को सम्मान मिला है, मोदी सरकार के नेतृत्व में देश ने चहुमुखी विकास किया है |
मोदी सरकार ने जीएसटी की दरों को घटाकर जनहित में बहुत लाभकारी बनाया है, इसलिए क्षेत्र पंचायत की बैठक में सर्वसम्मती से मोदी सरकार के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित करते है, इस ब्लॉक को और विकसित करके जिले को नंबर एक का ब्लॉक बनाना है, ऐसा संकल्प हम सबको लेना चाहिए |
सांसद विधायक रहूँ या ना रहूँ किन्तु इस ब्लॉक के लोगों से व्यक्तिगत रूप से जुडा हूं,और सदैव जुडा रहूंगा, इस ब्लॉक से हमारे रिश्ते परिवारिक रिश्ते है,राजनैतिक नहीं,ज़ब से ब्लॉक का नेतृत्व कुशी बाजपेई ने संभाला तब से आत्मिक संतुष्टि मिली है,इनका आचरण और कार्यशैली से मन प्रसन्न हो जाता है, राजनीति में सबके काम हो पाना सम्भव नहीं होता है और सब काम हो भी नहीं पाते है, किंतु आपका आचरण और व्यवहार अच्छा होना चाहिए, कुशी के माध्यम से आप लोगों को साफ सुथरा नेतृत्व मिला है, इस रिश्ते को हमेशा संभाल कर रखना,चुनावी मौसम में स्थितियाँ बनती बिगड़ती रहती है, किन्तु सही को परखना, सही को ताकत देना, राजनीति को समर्पित स्व प्रकाश चंद्र बाजपेई के नाम से सभागार बनना और अब उसका नवीनीकरण होना आप सबके लिए सौभाग्य की बात है |
ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने बताया कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है, 2005 में डा अशोक बाजपेई ने ही स्व. प्रकाश चंद्र बाजपेई सभागार का लोकार्पण किया था और तब हमारे पिता ब्लॉक प्रमुख थे और आज पुनः नवीनीकरण का लोकार्पण भी डा अशोक बाजपेई कर रहे है ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है |
बैठक में खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार, एडीओ पंचायत अखिलेश, एडीओ कृषि नीरज, एडीओ आई एस बी विवेकानंद, जेई पुनीत गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य दीन दयाल वर्मा, सोनू भारती,नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, रामदास कटियार, अखिलेश तिवारी,उदयवीर सिंह, रुकूमकेश, मोनू मिश्रा,मेवाराम राठौर,प्रवीण द्विवेदी, दिलीप मिश्रा, अनिल प्रधान, राजेश वाजिद नगर, दिलीप मिश्रा, मेंहदी करीमनगर, संजय प्रधान, पप्पू प्रधान,उदयवीर सिंह,दुर्गेश पाण्डेय, अखिलेश बाजपेई, बड़े अवस्थी, राजीव सिंह कोटरा,नीटू सिंह, राजीव गुप्ता, राममोहित कुशवाहा, मन्ना अंसारी,श्यामाकांत शुक्ला,अकीद, शब्बू जाजूपारा, रामबक्स राठौर,सत्यवीर सिंह रिंकू,अखिलेश दीक्षित, मोहित तिवारी, शकील अब्दुल्ला नगर, मुबीन, गोपाल मिश्रा,रहमतुल्ला खा आदि भारी संख्या में प्रधान बीडीसी उपस्थिति रहे |
