फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डॉ0 जितेंद्र कोल्ड स्टोरेज बेवर रोड दहेलिया फर्रुखाबाद का आलू भंडारण का शुभारंभ पंडित ओंमकार ने वेद मंत्रों के साथ संपन्न कराया। कोल्ड के प्रबंध निदेशक डॉ0 जितेंद्र सिंह एवं डायरेक्टर डॉ0 अनीता रंजन ने हवन पूजन कर आलू भंडारण के नवीन सत्र का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने क्षेत्रीय किसानों से अपील की है कि वह अपना-अपना आलू भंडारण के लिए लायें। उन्होंने कहा कि किसानों को अगर कोई परेशानी हो, तो वह उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। उनकी हर सम्भव मदद की जायेगी। इस अवसर पर डॉ0 अनिल यादव, डॉ0, अजय पाल यादव, डॉक्टर नागेंद्र सिंह यादव, विजय यादव, हरिओम यादव, कुलदीप यादव, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष अनुराग यादव, अरविंद कश्यप, वीरेंद्र सिंह पाल, दीपक प्रधान, अतुल दुबे, मिंटू, राविंद्र सिंह, संजय कुमार सहित क्षेत्र के वरिष्ठ किसान व समर्थक मौजूद रहे।
हवन पूजन के साथ डॉ0 जितेंद्र कोल्ड स्टोरेज का हुआ शुभारंभ
