शमशाबाद के बाढग़्रस्त क्षेत्रों में ट्रैक्टर से खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव

पीडि़त ग्रामीणों ने प्रशासन पर बाढ़ राहत के नाम पर खानापूर्ति करने का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव की ओर से बाढ़ पीडि़तों की मदद का सिलसिला जारी है। गुरुवार को डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ ब्लाक शमशाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ट्रैक्टर से भ्रमण कर पीडि़तों को भोजन वितरित किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण, बच्चे भोजन पाकर काफी खुश दिखे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव तथा अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव गुरुवार को अपनी टीम के साथ ट्रैक्टर से राहत सामग्री लेकर ब्लाक शमशाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। जहां उन्होंने पीडि़त ग्रामीणों को भोजन के पैकेट वितरित किये। इसके अलावा मच्छरों से निजात के लिए मच्छर लोशन आदि सामग्री वितरित की। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उन्हें भूखे पेट सोने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पीडि़तों की सहायता के लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। जिन नंबरों पर वह फोन कर सकते हैं। उन्हें समय रहते मदद पहुंचायी जायेगी। ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन उनकी नहीं सुन रहा है। सिर्फ बाढ़ राहत के नाम पर खानापूरी की जा रही है। इस दौरान अजीत यादव, अरविंद कश्यप जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, आशीष यादव, अभय यादव, आदेश यादव, जगदीप सिंह यादव, अखिलेश यादव, संदेश यादव आदि लोग साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *