भाजपा सरकार में शिक्षा, चिकित्सा ध्वस्त, महंगाई चरम पर: डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव

 सपा सरकार में बनवाये गये लोहिया अस्पतालों में नहीं मिल रहा समुचित इलाज
आने वाले चुनाव में पीडीए के अलावा जनता के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी पीडीए जागरुकता जन चौपाल के तहत 193  विधानसभा अमृतपुर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अमृतपुर विधानसभा के हरसिंहपुर, अमलैया आशानंद, खिनमिनी, शुकरुल्लापुर, कांधेमई मिल्किया बूथों पर पीडीए जागरुकता जन चौपाल का आयोजन हुआ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अपने बीच जमीनी नेता को देख वह काफी उत्साहित दिखायी दे रहे थे। 51 किलो की माला पहनाकर प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव का स्वागत किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार में कराये गये विकास कार्य व जन कल्याणकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सभी का ध्यान रखा गया। पार्टी के संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव ने चुंगी समाप्त कर किसानों से होने वाली अवैध वसूली को खत्म करने का काम किया। सपा सरकार में डॉ0 राम मनोहर लोहिया जैसे अस्पतालों को स्थापित कर जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का काम किया, लेकिन भाजपा सरकार में जनता को न तो अच्छी, सस्ती चिकित्सा मिल रही है न ही बच्चों को अच्छी शिक्षा। जब हमारे बच्चे शिक्षित होंगे, तभी समाज आगे बढ़ेगा और तभी देश की तरक्की होगी। भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है। हर चीज पर टैक्स इतना बढ़ा दिया है कि हर व्यक्ति परेशान है, लेकिन भाजपा की तानाशाही के चलते उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पीडीए संदेश लेकर हम आये हैं। आने वाले चुनाव में पीडीए को लाना जनता की मजबूरी होगी। जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब दाल, चीनी, आटा का भाव क्या था और आज भाजपा की सरकार में क्या भाव है, सब जानते हैं। गरीब दो वक्त की रोटी सही से नहीं खा पा रहा है। उस समय मोटर साइकिल 40 से 45 हजार में मिलती थी और अब भाजपा की सरकार में एक लाख में मिल रही है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। सपा प्रदेश सचिव ने कार्यक्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने भी सपा सरकार की उपलब्धियां गिनायीं। हरसिंहपुर में सुमित यादव छोटू, अमलैया आशानंद में वी0के0 गंगवार, खिनमिनी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भजन लाल यादव, सादिकपुर में जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, काँधेमई मिल्किया में शेर सिंह प्रधान रिंकू यादव के यहां जन चौपाल लगाई गई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष भोला यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, साजिद अली खान, अनुराग यादव, अखिलेश मिश्रा, रानू गंगवार, अजीत यादव, शुभमराय हनी, विनय यादव, मोहम्मद साहिद खान, अमन सूर्यवंशी, आदेश यादव, अमीर सिंह यादव, मास्टर हरीराम, सर्वेश यादव, संजीव यादव, अभय यादव, आशीष यादव, नागेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *