बाढ़ पीडि़तों के दर्द में हमदर्द बने डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव

मूलसाधार बारिश की परवाह न कर पीडि़तों के बीच नाव से पहुंचे, बोले जब तक बाढ़ रहेगी राहत शिविर यूं ही चलता रहेगा

शमशाबाद में भी पीडि़तों के लिए राहत शिविर शुरु जल्द शुरु किये जायेंगे मेडिकल कैंप

अमृतपुर-शमशाबाद राहत शिविर की कमान सुरेंद्र सिंह गौर ने संभाली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाढ़ पीडि़तों को राहत देने के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने मूसलाधार बारिश में अपनी परवाह न करने करते हुए नाव से पीडि़तों के पास पहुंचकर उनका हालचाल लिया और हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया। अमृतपुर क्षेत्र के साथ-साथ शमशाबाद क्षेत्र में भी बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए भोजन वितरण का कार्य शुरु करा दिया है। भोजन वितरण की कमान सपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर ने संभाल रखी है। सोमवार को डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने वारिश की परवाह न कर भीगते हुए नाव से पीडि़तों के बीच पहुंचकर उनके दर्द बांटा और कहा कि जल्द ही मेडिकल कैंप शुरु कराया जायेंगे। जिससे क्षेत्र की जनता को संक्रामक बीमारियों से निजात मिल सकेगी। अपने बीच मसीहा के रुप में डा0 जितेन्द्र सिंह यादव को देखकर ग्रामीण बोले कि आप हम तक आये है इससे ही आधी परेशानी हमारी दूर हो गई है। शमशाबाद क्षेत्र में भोजन वितरण के लिए ग्राम संतोषापुर में शिविर शुरु करा दिया गया है। यहां से सभी क्षेत्रों में पीडि़तों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। सोमवार को संतोषापुर के ग्राम प्रधान नरेश चन्द्र पाल, वीरपाल यादव रुपपुर मंगलीपुर, धर्मेन्द्र राजपूत अजीजाबाद, अलमापुर, लुकुरपुरा, संजय राजपूत, महेश राजपूत, लेखराज राजपूत, अमीर सिंह यादव, ऋषि पाल, दुरवीन सिंह के सहयोग से पीडि़तों को राहत सामिग्री वितरित की गई। सुरेन्द्र सिंह गौर में बताया कि अमृतपुर में भी अशोक कुमार यादव फौजी मार्केट में भी राहत शिविर लगाकर भोजन बाढ़ पीडि़तों को वितरित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *