
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिन युवक की डेंगू बुखार से हुई मौत के बाद बुधवार को डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने पीडि़त परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दुखी परिवार को साहस प्रदान करने की प्रार्थना की। जानकारी के अनुसार विकास खंड नवाबगंज क्षेत्र के गांव नगला बारग मैं बीते दिन जयपाल सिंह यादव के युवा पुत्र की डेंगू की बीमारी से चलते उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई थी। जयपाल सिंह के दो पुत्र थे। जिसमें एक पुत्र की बीते दिन मौत हो गयी थी। वह हरियाणा में प्राइवेटी नौकरी कर रहा था। वहीं उसको डेंगू बुखार की शिकायत हो गयी थी। जिस पर युवक अपने घर आया और परिजनों ने उसे डाक्टर को दिखाया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती ही चली गयी। आखिरकार बीते दिन उसकी मौत हो गयी। इसकी सूचना पाकर समाजसेवी मेजर एसडी सिंह आयुर्वेद पीजी कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव तथा ब्लाक प्रमुख नवाबगंज अनीता रंजन बुधवार को पीडि़त परिवार के घर पहुंचे और जयपाल सिंह यादव के परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही पीडि़त परिवार को ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने पीडि़त जयपाल सिंह यादव को आश्वासन दिया कि भविष्य में कोई भी समस्या आये, तो उनकी हर सम्भव मदद की जायेगी। पीडि़त जयपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव तथा अन्य नेताओं ने भी ढांढस बंधाया। इस मौके पर डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, उमेश यादव, पेंटर बिजेंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह गौर, रवि यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
