पीडि़त परिवारों के घर जाकर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने व्यक्त की शोक संवेदना

घायल इजहार का इलाज किसी अच्छे हॉस्पिटल में कराने की कही बात
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिन मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत तथा दूसरा घायल हो गया था। वहीं एक महिला की हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी मिलने पर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने पीडि़त परिवारों के घर जाकर शोक संवेदन व्यक्त की और उनका दुख दर्द बांटा।
नवाबगंज थाना क्षेत्र तथा अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत के ग्राम जाफर नगर में बीते एक दिन पूर्व गुड्डी पत्नी मुस्ताक की हार्ट अटैक से हो गयी थी तथा उनके ही परिवार में युवक कामिल पुत्र महबूब की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी थी, जबकि दूसरा युवक इजहार पुत्र इरशाद खान घायल हो गया था। इसकी जानकारी होते ही सपा के प्रदेश सचिव तथा 193 अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ पीडि़त परिवारों के घर पहुंचे तथा शोक संवेदना व्यक्त की तथा उनका दुख दर्द बांटा। इसके बाद डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव इजहार के घर पहुंचे। जहां परिजनों से मिलकर इजहार के हालचाल लिये तथा उन्होंने कहा कि वह किसी अच्छे हॉस्पिटल या मेडिकल कॉलेज में बात करेंगे। इलाज में जो भी खर्च आयेगा वह वहन करेंगे। इस मौके पर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव, अमन सूर्यवंशी, सलमान खान, मोबीन खान, गुलजार खान, शाहिद परवेज, मुस्ताक खान, अख्तर खान, ताज मोहम्मद, बेचे खान, जबरशेर, फिरोज खान, सलमान खान, साबिर खान, चांद मोहम्मद, नफीस खान, गफ्फार खान, कृष्ण यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *