डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने एसआईआर बूथ प्रहरी परामर्श एवं सहायता केंद्र का किया शुभारंभ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विधानसभा अमृतपुर के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को राजेपुर स्थित एसआईआर बूथ प्रहरी परामर्श एवं सहायता केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए एसआईआर के बारे में जागरुक किया तथा कहा कि वह एसआईआर फार्म अवश्य भरकर समय रहते जमा कर दें, अन्यथा वह वोट डालने से वंचित रह जायेंगे। फार्म बीएलओ से प्राप्त किया जा सकता है और भरकर बीएलओ के पास जमा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रविवार को भी बीएलओ स्कूल में तैनात रहेंगे। इसलिए छूटे हुए लोग लोग रविवार को विद्यालयों में पहुंचकर अपना फार्म भरकर जमा कर दें। इस मौके पर आयोजक धर्मेंद्र यादव, रामशंकर यादव प्रधानाचार्य, अनुराग यादव जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी विपिन यादव, मोनू कुशवाह, अनिल यादव, रेशम पाल, परवेंद्र सिंह, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *