बोले भगवान बुद्ध ने मानव कल्याण व शांति के लिए दिये उपदेश
संकिसा, समृद्धि न्यूज। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर महासमता बोधि पुस्तकालय संकिसा परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किये। बोधि पुस्तकालय के संस्थापक भिक्षु चेतसिक बोधि ने बुद्ध वंदना कराई। इसके बाद डॉ0 नबल किशोर द्वारा किये गये भंडारे में खीर पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व में मानव कल्याण व शांति के लिए उपदेश दिये। आज भगवान बुद्ध के अनुयायी भारत की नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। उनके बताये रास्ते पर चलकर ही देश का कल्याण सम्भव है। उन्होंने कहा कि संकिसा नगर एक ऐतिहासिक स्थल है। जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसको पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जाये। इस दौरान डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव के साथ कई समर्थक मौजूद रहे।
डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने भगवान बुद्ध को किया नमन निवेदित
