डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने डा0 राममनोहर लोहिया को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ/फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवाद के महानायक महान समाजवादी विचारक तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा0 राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि लखनऊ स्थित लोहिया पार्क पहुंचकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर मनाई। सपा नेता डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि डॉ0 राम मनोहर लोहिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजवादी चिंतक थे। स्वतंत्रता संग्राम में वह कई बार जेल गए। उन्होंने सरदार भगत सिंह की फांसी के खिलाफ जनमत एकत्र कर कड़ा विरोध किया था। स्वतंत्रता के बाद डॉ0 लोहिया ने समाजवादी विचारों के प्रति लोगों को जागरूक किया। आज समाजवादी पार्टी उनके विचारों के रास्ते पर चल रही है। इस मौके पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव ने भी डा0 राममनोहर लोहिया की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान मोहित यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *