सपा प्रत्याशी के लिए रामआसरे विश्वकर्मा ने कीं कई सभायें
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री के जनपद आगमन पर सपा के प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने पगड़ी व अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। सपा सरकार में मंत्री रहे रामआसरे विश्वकर्मा एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को जनपद आये। उन्होंने सपा के लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए कई क्षेत्रों में जनसभायें कर सपा सरकार में कराये गये विकास कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सपा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य को जिताने की जनता से अपील की। इसके पश्चात वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। जहां पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा का डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें पगड़ी व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने डा0 जितेन्द्र सिंह यादव से राजनैतिक चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य रुप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर, अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष भोला यादव, डा0 मुकेश विश्वकर्मा मौजूद रहे।
लोहिया वाहिनी के उपाध्यक्ष मोबीन खान व जिला सचिव बने घनश्याम सिंह
फर्रुखाबाद। लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष मोबीन को बनाये जाने पर सपा के प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने उन्हे शुभाकामनायें दी। मोबीन खान की पार्टी के प्रति निष्ठा व लगन को देखते हुए उन्हें लोहिया वाहिना के जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला सचिव घनश्याम सिंह को बनाया गया है।
सपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव से मोबीन खान व जिला सचिव घनश्याम सिंह ने आशीर्वाद लेते हुए आश्वासन दिया कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर, जिला उपाध्यक्ष नवरंग सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
