बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव की टीम सक्रिय

 भोजन वितरण के साथ चिकित्सा कैंप लगाकर किया जा रहा उपचार
हेल्पलाइन नंबर भी किये जारी, पीडि़त कभी भी कर सकते हैं फोन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाढ़ पीडि़तों के बीच एक बार फिर ड़ॉ0 जितेंद्र सिंह यादव की टीम मसीहा बनकर पहुंची। मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने जहां कैंप लगाकर पीडि़त ग्रामीणों को दवायें वितरित कीं, वहीं दूसरी टीम ने भोजन वितरण का कार्य किया। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हैं। जिससे पीडि़त अपनी समस्यायें बता सकें। कई बाढ़ पीडि़त इस पुनीत कार्य के लिए डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव व उनकी टीम को दुआयें देते नजर आये।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीडि़तों की मदद में हर वर्ष सपा के प्रदेश सचिव तथा अमृतपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव की टीम सक्रिय हो जाती है और उन्हें दवायें, एंबूलेंस तथा भोजन आदि उपलब्ध कराती है। इस बार भी डॉ जितेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर उनकी टीम सक्रिय हो गयी है और बराबर दवायें, भोजन और एंबूलेंस सेवायें प्रदान कर रही हैं। सोमवार को टीम ने राजेपुर ब्लाक के गांव गांधी में पहुंचकर जहां बाढ़ पीडि़तों को भोजन के पैकेट वितरित किये। वहीं दूसरी ओर मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर लव कुमार, डॉक्टर प्रियंक, डॉ0 शिवानी, फार्मासिस्ट चंद्रभान, नर्सिंग स्टाफ से राहुल कुमार ने कैंप लगाकर बाढ़ पीडि़तों का उपचार किया। इस दौरान सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी तथा त्वचा के मरीज ज्यादा पहुंचे। जिसका टीम ने परीक्षण कर विधिवत दवायें वितरित कीं। खाना वितरण में अनुराग यादव जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, धर्मेंद्र यादव जिला सचिव, अमित कठेरिया जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति, सानू मिर्जा, सोनू ठाकुर, आशीष यादव, अनमोल सिंह, असद खान, प्रदीप यादव, सचिन यादव, अंकित ठाकुर, मोहित यादव, आकाश यादव, अंकुर सिंह, अमित कुमार आदि लोग सक्रिय रहे। टीम ने सभी बाढ़ पीडि़तों को लंच पैकेट वितरित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *