डॉ0 जितेन्द्र यादव ने विश्वकर्मा जयंती पर समाज के लोगों को किया सम्मानित सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनायी गयी भगवान विश्वकर्मा की जयंती

डॉ0 मुकेश शर्मा ने समाज के लोगों को कराया सम्मानित फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अगवाई में विश्वकर्मा समाज के लोगों के साथ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा की विश्वकर्मा समाज को हमेशा से समाजवादी पार्टी ने सम्मान दिया है। नेताजी ने विश्वकर्मा समाज के कई लोगों को विधानसभा में पहुंचाया और समाज के ही रामआसरे विश्वकर्मा को मंत्री बनाया। फ्रंटल संगठन का अध्यक्ष बनाया। आज अखिलेश यादव के नेतृत्व में भी विश्वकर्मा समाज मजबूती के साथ खड़ा है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर समस्त विश्वकर्मा समाज को बधाई दी और कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा उन्हें प्रदेश सचिव बनाए जाने के उपरांत जनपद के प्रथम आगमन पर आज के दिन से शुभ दिन कोई और नहीं हो सकता। इस मौके पर डॉक्टर जितेंद्र यादव को विश्वकर्मा समाज के लोगों ने शॉल और विश्वकर्मा भगवान का चित्र भेंट कर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव व डॉ0 जितेंद्र यादव ने सम्मान किया। इस अवसर पर डॉक्टर मुकेश शर्मा ने आए हुए सभी विश्वकर्मा समाज के लोगों को शॉल और भगवान विश्वकर्मा का चित्र भेंट किया। इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव, करन सिंह, अनुराग यादव सहित सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला कार्यकारिणी के सदस्य शिव शंकर शर्मा, डॉ0 मुकेश शर्मा, मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा, सुनील शर्मा, अरुण शर्मा आदि विश्वकर्मा समाज के लोगों ने एक स्वर में लोकसभा चुनाव 2024 में अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह गौर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *