डा0 जितेन्द्र यादव ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में झोकी ताकत

ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभायें, बोले: अपने बीच के व्यक्ति को सौंपे कुर्सी
भाजपा ने महंगाई बढ़ाकर मुफ्त दिये जाने वाले राशन की वसूली कीमत: डा0 जितेन्द्र यादव

फर्रुखाबाद/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी से नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विनीता शाक्य पत्नी अरविन्द शाक्य के चुनाव में चुनाव प्रभारी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने ताकत झोंकते हुए ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाओं के जरिए अपने बीच के व्यक्ति को नगर पंचायत की कुर्सी पर पहुंचाने की अपील की। वहीं गांव-गांव जाकर जन सम्पर्क किया व सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवाबगंज क्षेत्र को विकसित करने के लिए वे अपना पूरा योगदान देंगे।
नगर पंचायत नवाबगंज से सपा प्रत्याशी विनीता शाक्य पत्नी अरविंद शाक्य (जिलाध्यक्ष भाकियू) के पक्ष में चुनाव प्रभारी वरिष्ठ सपा नेता डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने गांव जाफर नगर, रायपुर नगला, चंदनी गांव, बारग, आजाद नगर, बरतल, सलेमपुर में नुक्कड़ सभायें की। जिसमें डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। डीजल-पेट्रोल, एलपीजी गैस, जीएसटी, निजीकरण के जरिए जनता को ठगने का काम किया जा रहा है। जबकि सपा ने अपने समय में वजीफे से लेकर लेपटाप वितरण, गरीब महिलाओं को धन उपलब्ध कराके मुख्य धारा से जोडऩे का काम किया। सपा के किये पर भाजपा ने अपनी मोहर लगाकर स्वयं अपने हाथों से पीठ थपथपाने का काम किया है। लोगों को असलीयत जानने की जरुरत है। जो भाजपा ने मुफ्त किया उस सबका भार महंगाई और जीएसटी के माध्यम से जनता पर ही डाल दिया। इसलिए सपा प्रत्याशी को जिताये और अपने बीच के व्यक्ति को कुर्सी पर पहुंचाये। उन्होंने कहा कि एकजुट रहकर पिछली गलियों को सुधारने का काम करते हुए मतदान करें। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव, रविन्द्र सिंह (चन्नू यादव) पूर्व जिला पंचायत सदस्य, डॉ0 नवरंग सिंह यादव, सपा के वरिष्ठ नेता नागेंद्र शाक्य, विजेंद्र यादव प्रधान सोना जानकीपुर, संजीव यादव प्रधान हरदुआ, अरविंद शाक्य, छविनाथ शाक्य, लक्ष्मी शंकर जोशी, अनुराग यादव, अभय यादव, अंशुल यादव, नागेन्द्र यादव, रिंकू यादव प्रधान कांधेमई मिलकिया, उमेश यादव, जुगेंद्र यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, राजन गंगवार, पंकज यादव, गौरव दुबे, आशीष दीक्षित, प्रभाकांत मिश्रा, लक्ष्मी शंकर जोशी, जयवीर सिंह यादव, उदयवीर सिंह यादव, विनोद कुमार, जितेंद्र सिंह, मिंटू खां, फिरोज खान, अजर खान, सलमान, शाहरुख, मुबीन खान, शाहिद, परवेज सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *