कमालगंज, समृद्धि न्यूज। डॉ0 मेजर रोहित तिवारी ने युवक की आंख के कोने में गांठ का सफल आपरेशन कर उसको परेशानी से निजात दिलायी।
जानकारी के अनुसार कमालगंज निवासी अवनीश औदीच्य के साले सुमित उम्र करीब २२ वर्ष पुत्र लाल बहादुर निवासी अरबल जनपद हरदोई के आंख के कोने में गांठ हो गयी थी। जिससे वह करीब छ: महीने से काफी परेशान थे। इस दौरान सुमित ने अपनी उपरोक्त गांठ को लखनऊ शहर समेत कई अन्य शहरों में दिखाया, लेकिन सभी ने शल्य चिकित्सा से गांठ निकालने की बात कही। बाद में सुमित ने डॉ0 मेजर रोहित तिवारी जो कि लोहिया अस्पताल में तैनात हैं और उनकी जनपद के अच्छे सर्जनों में गिनती होती हैं, को दिखाया। जिस पर डॉ0 मेजर रोहित तिवारी ने सुमित को भरोसा दिया कि वह शल्य चिकित्सा से उपरोक्त गांठ को निकाल देंगे। जिस पर सुमित ने हामी भर दी और डॉ0 मेजर रोहित तिवारी ने उनका सफल आपरेशन कर उनको उपरोक्त परेशानी से निजात दिलायी। साथ ही डॉ0 मेजर रोहित तिवारी ने उनको रामायण की पुस्तक भी भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं सुमित व उनके बहनोई अवनीश औदीच्य ने भी डॉ0 मेजर रोहित तिवारी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
डॉ0 मेजर रोहित तिवारी ने लंप एट आई एंगल का किया सफल आपरेशन
