डा0 परमेश द्विवेदी ने लिया फर्रुखाबाद के औषधि निरीक्षक का चार्ज

 कैमिस्ट-ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने किया स्वागत
नशे और नकली दवाओं के विरुद्ध चलेगा अभियान, दवा विके्रता करें सहयोग: ड्रग इंस्पेक्टर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डा0 परमेश कुमार द्विवेदी फर्रुखाबाद के नये औषधि निरीक्षक होंगे। वह जनपद के पूर्व औषधि निरीक्षक रजत कुमार पाण्डेय के स्थानांतरण होने के पश्चात जनपदमें औषधि निरीक्षक नियुक्त किये गये है।
डा0 द्विवेदी ने कलेक्टे्रट पहुंचकर जनपद के ड्रग इंस्पेक्टर का चार्ज लिया। उन्होंने कहा कि शासन की नीति निर्देशों के अनुसार नशे एवं नकली औषधि की बिक्री के खिलाफ कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि सभी दवा विक्रेता शैड्यूल-एच एवं नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री चिकित्सक के पर्चे पर ही करें और ऐसी दवाओं की बिक्री एवं स्टाक का पूरा ब्योरा अलग से रखें। ड्रग इंस्पेक्टर ने शासन के कार्यक्रम एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान में सभी दवा विक्रेताओं से सहयोग करके उसे सफल बनाने की अपील की। डा0 परमेश द्विवेदी कन्नौज के ड्रग इंस्पेक्टर भी है और उन्हें इसी पद पर जनपद का अतिरिक्त प्रभार सांैपा गया है। वह जनपद में मंगलवार और शनिवार को उपलब्ध रहेंगे। ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा का अवैध करोबार करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह दवा का व्यापार नियमानुसार उचित ढंग से करें। अवैध कारोबार पकड़े जाने पर ड्रग एक्ट के तहत संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इससे पूर्व ड्रगिस्ट एण्ड कैमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी राजेश दीक्षित, विनय रस्तोगी, आशीष अग्रवाल, अजय कटियार, ब्रजलेश कुमार, आदित्य प्रकाश, अर्पित लाम्बा, दिलीप कुमार ने ड्रग इंस्पेक्टर का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *