
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय आवास विकास पर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा कि देश की अखंडता के लिए बलिदान हुए डॉक्टर श्यामा प्रसाद ने देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर यही नारा छोड़ गए कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है! इस मौके पर डी0एस0 राठौर, सुनील रावत, फतेहचंद वर्मा, संजीव गुप्ता, अश्लील दिवाकर, नवनीत पाल, अभिषेक बाथम, कृष्ण मुरारी राजपूत, अभिषेक बाजपेई, पीयूष त्रिपाठी, अमित ठाकुर, अंकित सक्सेना, दिनेश शर्मा, सुधीर भदौरिया, अंकित गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।
