
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रेलवे रोड पर पिछले कई महीनों से नाला न बन पाने के कारण व्यापार चौपट होते जा रहा था। जिसके चलते व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा था। बीते दिन नगर मजिस्टे्रट ने मौके पर जाकर जायजा लिया और निरीक्षण के बाद दूसरे दिन रेलवे रोड पर नाले की खुदाई का कार्य शुरु किया गया। नाले की खुदाई के बाद मिट्टर रोड पर होने के चलते जाम जैसी स्थिति पूरे दिन बनी रही। बारिश की बरसात होते ही खुदे हुए नाले में पानी भर गया। अधिशासी अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि नाले निर्माण का कार्य तेजी से पूरा किया जायेगा। जिससे किसी को परेशानी न हो और अच्छी गुणवत्ता के साथ कार्य होगा। ——————————–
