DRDO ने किया SFDR टेक्नोलॉजी का सफल परीक्षण

समृद्धि न्यूज। डीआरडीओ ने 3 फरवरी 2026 को ओडिशा के चांदीपुर में सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (एसएफडीआर) तकनीक का सफल परीक्षण किया। इस उपलब्धि से भारत लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के विकास में सक्षम चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिससे देश को सामरिक बढ़त मिलेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस महत्वपूर्ण सफलता पर डीआरडीओ और उद्योग जगत की सराहना की। इस सफल परीक्षण के साथ भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास यह उन्नत तकनीक मौजूद है। सिस्टम की परफॉर्मेंस की पुष्टि बंगाल की खाड़ी के तट पर लगाए गए कई ट्रैकिंग इंस्ट्रूमेंट्स से लिए गए फ्लाइट डेटा से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *