टै्रक्टर पलटने से चालक की मौत

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। खेत से भूसा भरने जा रहे ट्रैक्टर से कस्बा राजेपुर के त्रिलोक सिंह यादव राजेपुर कडक़ा संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। चालक त्रिलोक सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाल कर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेपुर कस्बा निवासी मौजी लाल यादव का 33 वर्षीय पुत्र त्रिलोक सिंह बीती रात 2 बजे ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत से भूसा भरने जा रहा था। अलीगढ़ कडक़ा संपर्क मार्ग पर अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। ट्रैक्टर चला रहे थे त्रिलोक सिंह ट्रैक्टर ट्राली में दब गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों में परिजनों ने मिलकर त्रिलोक को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती करवाया। चिकित्सा प्रभारी आरिफ सिद्दीकी ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक बहुत ही हंसमुख व मिलनसार युवक था। हर किसी के दुख दर्द में हर समय शामिल होता था। जिससे गांव का युवा व बुजुर्ग सभी लोग काफी प्रभावित थे। इस घटना के बाद गांव के सभी लोग काफी दुखी हैं। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक अपने पीछे पिता व दो भाई सहित पत्नी सोनी व दो बेटी गुनगुन बाबू व 15 दिन का एक नवजात बेटा जिसका नामकरण संस्कार 16 अप्रैल दिन मंगलवार को हुआ था को रोता भी बिलखता छोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *