टेंट का सामान ले जाते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। आसीवन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। रसूलाबाद के पास ट्रैक्टर पलटने से केशन पाल 49 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, आसीवन थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलाबाद निवासी केशन पाल ट्रैक्टर चालक का कार्य कर रहे थे। रविवार को वह ट्रैक्टर में टेंट का सामान लादकर एक कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे। तभी रसूलाबाद के पास अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
वही बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर टेंट का सामान ऊंचाई तक लदा हुआ था, ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर मोड़ के पास वाहन अचानक डगमगाया और चालक उसे संभाल नहीं सका, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *