
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। शासन के निर्देश पर चलाए गए द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े के नौवें दिन शनिवार को परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान आरटीओ प्रवर्तन विश्वजीत प्रताप सिंह के निर्देश पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।इसी क्रम में एआरटीओ प्रतर्वन प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के तहत वाहन चालकों को सड़क हादसों से बचाव के तरीके बताये गये।एआरटीओ द्वारा बिना हेलमेट बाईक लेकर दौड़ रहे चालकों को रोक रोक कर हेलमेट के प्रति जागरूक करने के साथ साथ हेलमेट लगाने का सही तरीका भी बताया गया। एआरटीओ ने बताया कि हेलमेट लगाने के बाद उसकी बेल्ट बांधना जरूरी होता है।हादसे के समय हेल्मेट निकल जाने की स्थिति में सुरक्षा नही हो पाती है इसलिये हेल्मेट की बेल्ट सदैव बांध कर रखें।उन्होने बताया कि हेल्मेट को सिर्फ चालान के डर से न लगाये बल्कि इसे जीवन रक्षक के रूप में उपयोग करें।उन्होने राॅग साइड चल रहे चालको को भी जागरूक किया।एआरटीओ ने बताया कि अभियान के तहत 146 चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया है।इसके अतिरिक्त बिना हेल्मेट बाईक दौड़ा रहे 42 चालकों तथा मोबाइल पर बात कर रहे 04 चालकों एवं विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले 19 चालकों को व परमिट शर्तो के उल्लघंन में 04 वाहनों समेत कुल 69 वाहनों का एमवी एक्ट की सुसंगत धाराओं में चालान किया गया।अभियान में यात्रीकर अधिकारी संदीप चौधरी, यातायात निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या,टीएसआई महेन्द्र कुमार, हरिगोविन्द उपाध्याय,दुर्गेश सिंह व बालगोविन्द उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
