राम मंदिर के ऊपर उड़ रहा था ड्रोन, सुरक्षाबलों ने मार गिराया

अयोध्या: अयोध्या में इन दिनों भारी भीड़ रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रही है. इस दौरान वहां सुरक्षा बड़ा मुद्दा है. बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और सुरक्षा बलों को वहां पर तैनात किया गया है. इस बीच सोमवार शाम राम मंदिर परिसर के ऊपर एक ड्रोन उड़ता हुआ पहुंच गया. लेकिन सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए इसे मार  गिराया. दरअसल ये ड्रोन उस वक्त राम मंदिर के गेट नंबर-3 पर पहुंचा, जब वहां पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ थी.  सोमवार शाम को भारी भीड़ के बीच अचानक से ड्रोन नीचे आ गिरा.  इस घटना से वहां हड़कंप मच गया. लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने इस ड्रोन को तुरंत कब्जे में ले लिया. इसके बाद बम डिस्पोजल दस्ते ने ड्रोन कैमरे की सघन जांच की. हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया. माना जा रहा है कि इस ड्रोन को किसी शादी में उड़ाया जा रहा था. बता दें कि सुरक्षाबलों ने एंटी ड्रोन सिस्टम की मदद से इस ड्रोन को मार गिराया.

राम मंदिर के ऊपर उड़ रहे ड्रोन को मार गिराया

IG प्रवीण कुमार के मुताबिक़, दो दिन पहले ही अयोध्या में एंटी ड्रोन सिस्टम लागू किया गया है. सोमवार से ही उसका ट्रायल शुरू हुआ था. ड्रोन को कहां और किस एंगल से गिराना है फिलहाल उस पर होम वर्क चल रहा है. इस बीच मंदिर परिसर के ऊपर उड़ रहे ड्रोन को पकड़कर मार गिराया गया. दरअसल राम मंदिर और उसके बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है इसीलिए एंटी ड्रोन सिस्टम लागू किया गया है. इस एंट्री ड्रोन सिस्टम की खासियत यह है कि ढाई किलोमीटर के रेडियस में उड़ रहे किसी भी ड्रोन को यह अपनी तरफ खींच सकता है.

राम मंदिर के ऊपर किसने उड़ाया ड्रोन?

पुलिस को अब उस शख्स की तलाश है जो रामलला दर्शन मार्ग पर ड्रोन कैमरा उड़ा रहा था.थाना राम जन्मभूमि में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. वहीं इस घटना के बाद खुफिया एजेंसी भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं

पुलिस ने जताई साजिश की आशंका
हालांकि पुलिस ने राम मंदिर परिसर में ड्रोन की घटना की प्रारंभिक जांच में साजिश की आशंका जताई जा रही है। जांच में पाया गया है कि भीड़ में भगदड़ मचाने के मकसद से यह हरकत की गई हो सकती है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ड्रोन के जरिए इस हरकत के पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस की कड़ी निगरानी
पुलिस का कहना है कि ड्रोन गिराने की घटना की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही, राम मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *