नशेड़ी ढाबा कर्मचारी ने काट लीं हाथ की नसें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ढाबे पर काम करने वाले युवक ने नशे की हालत में अपने हाथ की नशें काट लीं। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार जनपद कासगंज के पटियाली चौक निवासी 23 वर्षीय अल्ताफ पुत्र आफताब मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गैसिंगपुर स्थित स्वाती ढाबा पर काम करता है। वह शराब पीने का आदी है। बुधवार दोपहर को उसने शराबी पी। इसके बाद उसने ब्लेड से अपने बाएं हाथ पर कई वार किए। जिससे उसके हाथ से खून की धार बहने लगी। घायल ढाबा कर्मचारी को गंभीर हालत में साथी कर्मचारी प्रदीप व आकाश ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। ईएमओ डा0 वैभव यादव ने बताया कि घायल के हाथ में एक दर्जन से अधिक टांके आये हैं। फिलहाल घटना का कारण नहीं पता चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *