नशेड़ी विकलांग रिक्शा चालक ने वृद्ध को मारी टक्कर

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। कस्बा फैजबाग में एक विकलांग रिक्शा चालक जो शराब के नशे में रिक्शा दौड़ता हुआ जा रहा था। फैजबाग चौराहे से गुजरते समय अचानक रिक्शा एक वृद्ध से टकरा गया। जिसको लेकर वृद्ध को गुस्सा आ गया और वृद्ध ने विकलांग नशेड़ी की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद लोगों की तमाम भीड़ एकत्रित हो गयी। बताते हैं कि विकलांग युवक शराब के नशे में धुत्त था और तेजी से भगाकर ई-रिक्शा ले जा रहा था। कुछ लोगों ने मामले को रफादफा कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *