फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गश्त करते वक्त शराब के नशे में दबंगों ने चीता मोबाइल में तैनात सिपाहियों के साथ मारपीट की व उनकी वर्दी फाड़ दी और नेम प्लेट नोंच ले गये। घटना के संदर्भ में पीडि़त ने कादरीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
दी गई तहरीर में चीता मोबाइल में तैनात सिपाही संजय कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में दर्शाया कि वे आवास विकास के पास गश्त कर रहे थे। उसी समय कांस्टेबिल संजीव कुमार का फोन आया कि एक पब्लिक स्कूल के पास दबंग नशे में खड़े है व गाली-गलौज कर रहे है तो मैं हमराहों के साथ वहां पहुंच गया। चीता मोबाइल को सामने देख सूर्य प्रताप उर्फ सूरज सिंह पुत्र कौशलेन्द्र निवासी रुनी थाना जहानगंज व दो अज्ञात व्यक्ति गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर पीडि़त से अभद्रता की और मारपीट कर दी। सादे कपड़ों में दूसरे कांस्टेबिल संजीव कुमार जो कि वीडियो बना रही थी को सूरज सिंह व दो अज्ञात ने जमकर पीटा। जिससे उनकी आंख के पास गंभीर चोट आयी और वर्दी फाड़ दी और नेम प्लेट उखाड़ दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सूरज सिंह व दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
नशेड़ी दबंगों ने पुलिसवालों को पीटा, फाड़ी वर्दी, मुकदमा दर्ज
