नवाबगंज, समृद्धि न्यूज़। नवाबगंज थाने में तैनात दो सिपाही शनिवार दोपहर बाद नवाबगंज नगर के मुहल्ला चंदनी में हो रहे विवाद की सूचना पर बाइक से जा रहे थे। सिपाही जैसे ही मुहल्ला दौलतपुर व चंदनी के बीच पहुंचे। उसी दौरान रास्ते में नशे की हालत में उपद्रव कर रहे मोहल्ला दौलतपुर निवासी युवक को देख सिपाहियों ने बाइक को रोक दिया और युवक को शांत होकर घर जाने की बात कही। सिपाहियों द्वारा घर जाने की कहते ही युवक उत्तेजित होकर गाली गलौज करने लगा। सिपाहियों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक शांत गाली गलौज करने लगा। सिपाहियों ने युवक को बाइक पर बैठाकर थाने लाने का प्रयास किया। तो युवक ने सिपाहियों से हाथपाई करना शुरू कर दिया। एकाएक मारपीट होता देख मौके पर लोगो की भीड जुट गई। सिपाहियों ने मामले की जानकारी फोन कर थाने में दी। थाने से पहुंची अतिरिक्त पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। थाने लाकर पुलिस ने युवक से पूंछताछ शुरू कर दी।
