Headlines

नशेबाज ने रिवॉल्वर से की फायरिंग: एक युवक के हाथ मे लगी गोली , तीन को बट मारकर किया घायल

उन्नाव,समृद्धि न्यूज़। थाना दही क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। जिससे चार दोस्त घायल हो गए ।जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

दही थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिव नगर निवासी महेंद्र कुमार अपने चार साथीं दीपक, अन्नू मिश्रा, गोलू शुक्ला और अतुल के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया।जिसके बाद महेंद्र ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर कर दिया। गोली अतुल की हथेली को छूकर निकल गई। इसके बाद महेंद्र ने रिवॉल्वर की बट से तीनों साथियों के सिर पर वार किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत सामान्य है। पुलिस ने आरोपी महेंद्र कुमार को हथियार समेत हिरासत में ले लिया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाद शराब के नशे में हुआ। थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा के अनुसार इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने एहतियातन गश्त बढ़ा दी है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महेंद्र कुमार की लाइसेंसी रिवॉल्वर के इस्तेमाल के नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो आरोपी का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *